26 जुलाई 2014 - 14:49
पुराने लखनऊ के हालात तनावपूर्ण, अब तक 88 लोग गिरफ़्तार।

उत्तर प्रदेश के शहरी विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खान के आवास की घेराबंदी करने जा रहे शिया मुसलमानों पर कल होने वाले लाठीचार्ज के बाद आज पुराने लखनऊ में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

अबनाः लखनऊ, 26 जुलाईः उत्तर प्रदेश के शहरी विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खान के आवास की घेराबंदी करने जा रहे शिया मुसलमानों पर कल होने वाले लाठीचार्ज के बाद आज पुराने लखनऊ में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस के अनुसार कल की घटना के सिलसिले में अब तक 9 मामले दर्ज किए गए हैं और 88 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुराने लखनऊ में बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं।
ग़ौरतलब है कि कल जुमे की नमाज़ के बाद लखनऊ में कैबिनेट मंत्री आजम खां के आवास का घेराव करने जा रहे हजारों की संख्या में शिया मुसलमानों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया था। जिसके नतीजे में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। जिससे ग़ुस्साए लोगों और पुलिस में भी झड़पें भी हुईं थीं और घटना से ग़ुस्सा शिया मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा था कि आजम खां इस्लाम के नाम पर कलंक हैं, और उन्हीं के इशारे पर पुलिस ने रोज़ेदारों पर लाठियां भांजी हैं।
मौलाना लंबे समय से शिया वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसी कारण उन्होंने कल आज़म खां आवास को घेरने का ऐलान किया था।